फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Khelo India's Judo Center to be opened in Sai Stadium

साई स्टेडियम में खोला जाएगा खेलो इंडिया का जूजो सेंटर

Fri, 02 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Khelo India's Judo Center to be opened in Sai Stadium
सहारनपुर। साईं (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया का जूडो सेंटर खोला जाएगा। सेंटर में बालक और बालिका खिलाड़ी बराबर संख्या में रखे जाएंगे। जूडो सेंटर खुलने के बाद जनपद के जूडो खिलाड़ियों के स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेंटर में प्रशिक्षण पाने वाले खिलाड़ियों से एक फार्म भरवाया जाएगा, इसमें उनके अभिभावक की सहमति जरूरी होगी। उक्त फार्म में प्रशिक्षुओं से संबंधित जानकारी होगी। खिलाड़ियों का प्रतिमाह फिजिकल और स्किल टेस्ट लिया जाएगा, इसका विवरण संबंधित प्रशिक्षक को प्रशिक्षण पंजिका में रखना होगा। साथ ही उसकी एक प्रति कार्यालय में खिलाड़ियों की व्यक्तिगत पत्रावली में सुरक्षित रखनी होगी। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का आख्या प्रति माह कार्यालय में सुरक्षित रखते हुए निदेशालय और साई के रीजनल डायरेक्टर को सीधे उपलब्ध कराई जाएगी। खेल निदेशालय से नामित मंडलों के नोडल अधिकारी प्रतिमाह प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण करेंगे। सेंटर के प्रशिक्षक और प्रशिक्षुओं का पंजीकरण एनएसआरएस (नेशनल स्पोर्ट्स रिपोजिटरी सिस्टम) पोर्टल पर कराना होगा।
विज्ञापन

सेंटर को मिलेगी सात लाख रुपये
साईं द्वारा जूडो सेंटर को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे, जो प्रशिक्षक के मानदेय तथा खिलाड़ियों की किट, अस्थाई उपकरणों पर खर्च किए जाएंगे। साथ ही दो लाख रुपये खेल मैदान के रख रखाव तथा प्रशिक्षण में इस्तेमाल होने वाले खेल उपकरणों पर खर्च होंगे। प्रशिक्षण शिविर के लिए रखे जाने वाले प्रशिक्षकों को मानदेय का भुगतान खेल विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक और प्रशिक्षुओं के चयन की समिति
सेंटर के लिए प्रशिक्षक रखने और प्रशिक्षुुओं के चयन को समिति गठित होगी। इसमें जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी समिति का अध्यक्ष होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पर सदस्य, सचिव और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रहेगी। जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि और खेल संघ का प्रतिनिधि सदस्य होंगे।
पहले से है जूडो छात्रावास
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में जूडो का छात्रावास भी चलता है, इसमें प्रदेश के चुनिंदा 25 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। छात्रावास में उनके प्रशिक्षण, रहने और खानपान की व्यवस्था निदेशालय के द्वारा की जाती है।

साईं की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया का जूडो सेंटर खोला जाना है। यह सहारनपुर के खिलाड़ियों के लिए खुशी की बात है। सेंटर को लेकर पत्र प्राप्त हो गया है। आदेश के अनुपालन में काम किया जा रहा है। - प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed