फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kharna today, women will start 36 hours waterless fast

Saharanpur News: खरना आज, महिलाएं शुरू करेंगी 36 घंटे का निर्जल व्रत

Sat, 18 Nov 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kharna today, women will start 36 hours waterless fast
सहारनपुर। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो गया है। मानकमऊ और पांवधोई नदी के घाट पर वेदिकाएं बनाई गईं। शनिवार यानी आज महिलाएं खरना कर 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू करेंगी। इसको लेकर घरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके साथ ही महिलाओं ने बाजार में पहुंचकर खरीदारी की।
विज्ञापन

छठ पर्व की शुरुआत नहाय खाय से हो गई है। शनिवार को महिलाएं खरना करेंगी। इस दिन सुबह से लेकर शाम तक महिलाएं व्रत रखती हैं और सूर्यास्त के बाद मीठा भात या लौकी की खिचड़ी खाकर व्रत खोलती हैं। तीसरे दिन 19 नवंबर को षष्ठी पर्व पर व्रत रखने वाले सायंकाल घाट पर या किसी जल वाले स्थान पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। उससे अगले दिन भोर में 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत को पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मानकमऊ और पांवधोई नदी के घाट पर साफ-सफाई, पूजन स्थल पर लाइट आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उधर, छठ पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए शुक्रवार को बाजार में भीड़ रही। महिलाओं ने दुकानों पर पहुंचकर फल, सब्जी, मिट्टी के बर्तन आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- क्या है खरना

छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन का उपवास रखती हैं। खरना के दिन शाम होने पर गुड़ की खीर का प्रसाद बना कर व्रती महिलाएं पूजा करने के बाद अपने दिन भर का उपवास खोलती हैं। फिर इस प्रसाद को सभी में बांट दिया जाता है। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed