{"_id":"6700593701f5a86c80014b34","slug":"kewat-dialogue-dasharatha-maran-bharat-milaps-leela-staged-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-133056-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत मिलाप की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत मिलाप की लीला का मंचन
Sat, 05 Oct 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। बेहट। अंबेहटा। गंगोह। बिहारीगढ़। नानौता। तीतरों। जिले के देहात में चल रही रामलीला के मंचों पर बृहस्पतिवार रात केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया।
चिलकाना के सुलतानपुर में होने वाली रामलीला में केवट संवाद लीला का मंचन हुआ। केवट बने वासु, दशरथ के रोल में रोहित सैनी ने सबकी आंखे नम कर दी। लीला का उद्घाटन वाजिद ठेकेदार ने फीता काटकर किया। गणेश जी की आरती सोनी सैनी अहाडी, राज गौतम, मां जगदंबा की आरती शक्ति चौधरी, कुकू गोयल, कुलदीप सैनी, राजपाल प्रजापत ने की। बेहट में श्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर व परशुराम संवाद का मंचन किया गया। अंबेहटा में चल रही रामलीला में दशरथ मरण व राम केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया। गंगोह के नामदेव पब्लिक स्कूल में चल रही श्रीराम कथा रसायन की शुरुआत पल्लवी अरोरा, अरविन्द मखीजा, पायल बंसल, प्रधानाचार्य रजनी राजपूत, प्रबंधक पंकज कुमार आदि ने की। उधर, मोहल्ला मख्दूमजहां सराय में हिंदू सभा सराय के ततवावधान में चल रही श्रीरामलीला मंचन में बृहस्पतिवार रात राम वनवास लीला का मार्मिक मंचन किया गया।
बिहारीगढ़ के अंबेडकर पार्क की रामलीला में राम विवाह, लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया। व्यास पीठ पर विराजमान पंडित मोहन सिंह ने राम चरित्र की सुंदर चौपाइयां सुनाई। नानौता की रामलीला में श्रीराम वनवास व दशरथ मरण की लीला का मंचन किया गया। लीला मंचन में सौरभ नामदेव ने राजा दशरथ, गौरव नामदेव ने श्रीराम, अनन्त धीमान ने लक्ष्मण, नाथीराम ने कौशल्या का अभिनय किया। तीतरों में श्री शम्भू रामलीला बाल्लू में श्रीराम भरत मिलाप संवाद का मंचन किया गया। राम का अभिनय सचिन सैनी, लक्ष्मण रजनीश कोरी, सीता अजय कश्यप, भरत नितिन कोरी ने किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रभु श्रीराम विवाह के अवसर पर कराया दो कन्याओं का विवाह
गंगोह। शिव चौंक स्थित रामलीला भवन में रामलीला महोत्सव मंडल द्वारा श्रीराम विवाह के साथ ही दो निर्धन कन्याओं का विवाह भी कराया गया। गांव मेघगढ़ निवासी मोनी का विवाह सलेमपुर निवासी दीपक और ऊन निवासी पायल का विवाह गंगोह निवासी आशु के सम्पन्न हुआ। दोनों नव विवाहित जोड़ो को प्रभु श्रीराम के स्वरूप द्वारा आशीर्वाद दिया गया। उपहार भी भेंट किए गए। मंडल संयोजक रघुनंदन गोयल, राकेश गोयल, मनोज गोयल, मुकेश मित्तल, अतुल, नवीन पांचाल, लक्की सरदाना, अरविंद साड़ढा, सतीश गोयल आदि रहे।