{"_id":"634d9f7c3f49665f1c1b8d2d","slug":"keeping-a-fast-on-ahoi-ashtami-wishing-for-the-long-life-of-the-child-saharanpur-news-mrt6100400161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहोई अष्टमी पर व्रत रखकर की संतान की लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहोई अष्टमी पर व्रत रखकर की संतान की लंबी उम्र की कामना
विज्ञापन
घरो में होती आहोई की पूजा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले भर में अहोई अष्टमी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। माताओं ने व्रत रखकर संतान की लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही अहोई की कथा सुनी और बायना निकाला। इसके बाद तारा देखकर व्रत खोला गया।
सोमवार को अहोई अष्टमी पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारी चल रही थीं। माताओं ने भोजन, पकवान बनाकर थाली सजाई और घर के बड़े बुजुर्गों को बायने की थाली दी। बदले में बुजुर्गों ने उपहार दिए।
दिल्ली रोड स्थित श्री बालाजी धाम में पहुंचकर महिलाओं ने अहोई की कथा सुनी। महंत केदारदास ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान अर्चना भारद्वाज, पिंकी मेहरा, सीता रोहिला, वंदना रोहिला, ऋतु सैनी, सोनिया सैनी, सुशीला रोहिला मौजूद रही। इनके अलावा श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, महाशक्ति पीठ वैष्णवी मां काली मंदिर, तहसील शिव मंदिर सहित अनेक मंदिरों में पहुंचकर माताओं ने पूजा अर्चना की गई।

दिल्ली रोड स्थित बालाजी मंदिर में आहोई पर पूजन करते महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन