{"_id":"5feb758e8ebc3e3eb36776b4","slug":"keep-visitors-from-the-uk-on-a-28-day-surveillance-dm-saharanpur-news-mrt518019046","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूके से आने वालों को 28 दिन सर्विलांस पर रखें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूके से आने वालों को 28 दिन सर्विलांस पर रखें: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) में चिह्नित नये कोरोना वायरस स्ट्रेन के नियंत्रण, सैंपलिंग, टेस्टिंग एवं उपचार के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 23 नवंबर के बाद यूनाइटेड किंगडम से सहारनपुर आने वालों की 28 दिन तक निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनमें कोविड के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल क्वारंटीन किया जाए और जांच आरटीपीसीआर विधि से कराई जाए।
जिलाधिकारी की ओर से जारी निर्देश में कहा 23 नवंबर से अब तक यूनाइटेड किंगडम से सहारनपुर आने वाले यात्रियों को 28 दिन तक सर्विलांस में रखा जाएगा। चाहे उसमें कोविड के लक्षण हो या नहीं। ऐसे व्यक्तियों के घरों पर एक पैंफलेट भी चस्पा कराया जाएगा। इससे उनके आसपास रहने वाले व्यक्तियों को इसकी जानकारी हो सके। डीएम ने कहा कि जिन व्यक्तियों की कोविड जांच पॉजिटिव होगी उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित कोविड फैसेलिटी इंटरनेशनल वार्ड में आइसोलेट किया जाएगा। उन्होंने इस बावत राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए।