फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keep transactions correct, Muslims should not sell adulterated goods

Saharanpur News: लेन देन रखें सही, मिलावटी सामान न बेचें मुसलमान

Thu, 07 Nov 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 07 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Keep transactions correct, Muslims should not sell adulterated goods
छुटमलपुर(सहारनपुर)। जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मुसलमान अपना लेन देन बिल्कुल सही रखें। मिलावटी सामान कतई ना बेचें। झूठ बोल कर माल बेचने में बरकत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि यह सब मालूमात शिक्षा से ही होती है। ऐसे में अपने बच्चों को तालीम जरूर दिलाएं।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी मंगलवार रात नानका गंदेवड़ा के मदरसा जामिया शेख अब्दुल सत्तार में दीनी जलसे को खिताब कर रहे थे। मजाहिर उलूम सहारनपुर से तशरीफ लाए मुफ्ती सालह ने कहा शिक्षा से उन्नति होती है। जो कौम जितनी शिक्षित होती है उतनी ही तरक्की याफ्ता होती है। बुड़िये से पहुंचे पीर साहब हाफिज हुसैन अहमद ने कहा नमाजज अल्लाह ने फर्ज की है। आज के हालात में मुहल्ले में 100 लोग रहते हैं और नमाज में सिर्फ दस पहुंचते हैं जो गलत है।
विज्ञापन

जामियत उलमा ए हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना हबीबुल्लाह मदनी, रायपुर खानकाह से आए शाह अतीक अहमद ने मदरसे से फारिग विद्यार्थियों को सनद देकर सम्मानित किया। जामिया के मोहतमिम हाजी फलुर्रहमान ने स्वागत किया। दारूल उलूम देवबंद के मौलाना सलमान बिजनौरी ने सूद, नशा, बदकारी और शादियों में ज़्यादा खर्च के खिलाफ मुहीम छेड़ने की ताकीद की। आखिर में पूरे मुलक के अमन व अमान के लिए दुआ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना हाशिम कासमी, मुफ्ती जियाउर्रहमान कासमी, हाजी गुलेरहमान कुरैशी, नवाब अंसारी, हुसैन अंसारी, जहांगीर अंसारी आदि रहे। जलसे की सदारत जामिया के अध्यक्ष हाफिज जमील अहमद और निजामत नाजिम मुफ्ती अता उर रहमान जमील क़ासमी ने की। इससे पहले कारी मुतीउर्रहमान क़ासमी की तिलावत ए कुरआन से जलसे का आगाज किया गया। कारी चांद ने नात पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed