फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keep an eye on electoral factionalism in villages: DIG

गांवों में चुनावी गुटबाजी पर रखें नजर : डीआईजी

Fri, 15 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on electoral factionalism in villages: DIG
गांवों में चुनावी गुटबाजी पर रखें नजर : डीआईजी
विज्ञापन

सहारनपुर। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने परिक्षेत्र के तीनों जिलों के पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। गांवों में अभी से चुनावी गुटबाजी, दावेदारों और सियासी दलों की गतिविधियों पर नजर रखें ताकि छोटी-छोटी बातें बड़ा रूप न ले सके।

वर्चुअल मासिक अपराध गोष्ठी में डीआईजी ने मिलावटी शराब, शराब की अवैध तस्करी रोकने के साथ पंचायतों में शराब की दावत जैसी स्थिति पर अभी से नजर रखते हुए इसकी नियमित रिपोर्ट दें। उन्होंने परिक्षेत्र में सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के बड़े अपराधियों की सूची बनाकर अदालतों में उनके खिलाफ सख्त पैरवी के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल में सुशील मूंछ, मुकीम काला जैसे आरोपियों को सजा दिलाने के लिए उनकी मजबूत पैरवी कराने की बात कही। मुकीम काला की जिला कोर्ट में उपस्थिति पर भी जोर दिया। सर्द मौसम में चोरी और लूट की घटनाएं रोकने के लिए बैंकों के अलावा सराफा बाजारों, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंपों सहित अन्य जगहों पर गश्त बढ़ाने की हिदायत दी गई। सीसीटीवी कैमरों का भी नियमित फीडबैक लेेने के निर्देश दिए। डीआईजी ने महिला अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करने, विवेचनाओं में तेजी लाने, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण, वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने, कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के भी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed