फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   kcc

बैंकों को भेजे 102 आवेदन, स्वीकृत किए सिर्फ 20

Thu, 17 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
kcc
बैंकों को भेजे 102 आवेदन, स्वीकृत किए सिर्फ 20
विज्ञापन

सहारनपुर। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराने और अन्य सुविधाएं देने में बैंकों के स्तर से लगातार ढील बरती जा रही है। इसी ढील का खामियाजा मत्स्य पालक उठा रहे हैं, जिनके किसान क्रेडिट कार्ड बनने हैं। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों से 102 आवेदन बैंकों को भिजवाए गए, लेकिन बैंकों की तरफ से महज 20 ही स्वीकृत किए गए हैं। मंडलायुक्त संजय कुमार ने तीनों जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक से समन्वय स्थापित कर पात्रों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है।
दरअसल, मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए शासन ने निर्देश दिया। सभी जिलों का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। उसके सापेक्ष विभाग द्वारा आवेदन स्वीकृत करके बैंकों को भेजे गए, जिनमें से सिर्फ 20 ही स्वीकृत हो पाए हैं। अब 10 अक्तूबर तक विशेष अभियान को बढ़ा दिया गया है, ताकि लक्ष्य के सापेक्ष सभी मत्स्य पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बन सके।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने तीनों जिले के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 10 अक्तूबर तक इस विशेष अभियान के तहत जनपद के अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक अधिकारी और मत्स्य विभाग के जनपदीय अधिकारी से समन्वय स्थापित करके लक्ष्य के अनुरूप किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों जिलों की स्थिति
जिला --------- लक्ष्य -- बैंकों को भेजे -- स्वीकृत
सहारनपुर ------ 543 ------- 20 ---------- 7
मुजफ्फनगर --- 870 ------- 54 ---------- 8
शामली -------- 81 --------- 28 ---------- 5
योग ----------- 1494 ------ 102 -------- 20
----- वर्जन
मत्स्य पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए जाने हैं। अब 10 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाकर कार्ड बनवाए जाएंगे। तीनों जिले के जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है। -- संजय कुमार, मंडलायुक्त, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed