{"_id":"631243517c54a142c17fdb97","slug":"kayakalp-team-tested-health-services-to-give-grade-saharanpur-news-mrt6035956132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प टीम ने ग्रेड देने के लिए परखीं स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प टीम ने ग्रेड देने के लिए परखीं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करती कायाकल्प की टीम।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में शुक्रवार को कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ कमियां मिली, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए कहा गया। निरीक्षण के आधार पर टीम अस्पताल को ग्रेड देगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत शुक्रवार को टीम में सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ से प्रोफेसर डॉ. पवन पाराशर, मंडलीय सलाहकार मेरठ मंडल डॉ. स्वाति और राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर से प्रोफेसर डॉ. अमित मोहन ने एसबीडी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले अस्पताल में केंद्र की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही कितने मरीज योजनाओं से लाभांवित हुए हैं, इसकी भी जानकारी ली गई। इसके बाद अस्पताल में मरीज को मिल रही सुविधाओं से संबंधी सूचना जुटाई और दस्तावेज भी देखे। साथ ही ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, भोजन व्यवस्था, ट्रामा सेंटर, आईसीयू वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, इमरजेंसी आदि सहित अन्य सेवाएं भी देखी। अस्पताल की सफाई व्यवस्था को टीम ने बेहतर बताया। निरीक्षण के दौरान डॉ. शेखर यादव, डॉ. एके चौधरी, डॉ. मनु तनेजा, हास्पिटल मैनेजर विक्रांत तिवारी, सहायक नर्सिंग अधीक्षक अनीता सिंह, संगीता अग्रवाल मौजूद रही।
आज महिला अस्पताल का होगा निरीक्षण
कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम शनिवार यानि आज महिला अस्पताल का निरीक्षण करेगी। यहां निरीक्षण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीम अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के इलाज से लेकर उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल करेगी।