{"_id":"5e39bbb88ebc3ee5b047f8a0","slug":"kasturba-gandhi-school-evacuates-two-houses-from-campus-saharanpur-news-mrt4672762180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर से दो आवास खाली कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर से दो आवास खाली कराए
विज्ञापन
निगम द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर से खाली कराया गया आवास
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर से दो आवासों को खाली कराया। खाली कराई गई भूमि का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक होगा। दो माह पहले भी इसी परिसर से कुछ परिवारों से आवास खाली कराए गए थे।
खलासी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वर्षों से कई परिवार रह रहे थे। चूंकि यह बालिकाओं का आवासीय विद्यालय है तो ऐसे में जिला प्रशासन ने परिसर में रह रहे परिवारों से आवास खाली कराने का निर्णय लिया था। इतना ही नहीं परिवारों के पास आवासों का कोई बैनामा तक भी नहीं था। ऐसे में कुछ परिवारों को दो माह पहले परिसर से बाहर किया गया था। शेष दो परिवारों को आवास खाली करने के नोटिस दिए गए थे, मगर इसके बावजूद वह आवासों में बने हुए थे। नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी और कर अधीक्षक विनय शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम का अमला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर पहुंचा और आवासों में रह रहे ओमप्रकाश व अरविंद कुमार से आवास खाली कराए। टीम में नायब तहसीलदार जनेश्वर, संपत्ति विभाग से सुशील, कैप्टन नरेशचंद, हेमराज, शिवकुमार, पवन आदि शामिल रहे।
बकाएदारों से की वसूली
सहारनपुर। बड़े बकाएदारों से वसूली अभियान जारी रखते हुए नगर निगम के राजस्व विभाग व प्रवर्तन दल ने मंगलवार को बोमनजी रोड स्थित पुतली बाई धर्मशाला के प्रबंधक से टैक्स की बकाया रकम में से एक लाख रुपये की वसूली की। दो दिन पहले ही नगर निगम ने 11 बड़े बकाएदारों की कुर्की के वारंट जारी किए थे। सहायक कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि दो दुकानों को भी सील किया गया है।