फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kashmiris have to understand the difference between betterment and violence: Vedic

कश्मीरियों को बेहतरी और हिंसा में फर्क समझना होगा - वैदिक

Sun, 08 Sep 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kashmiris have to understand the difference between betterment and violence: Vedic
भारतीय भाषा सम्मेलन के अध्यक्ष वेदप्रताप वैदिक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राजनीतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय भाषा सम्मेलन के अध्यक्ष डॉक्टर वेदप्रताप वैदिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किया जाना सराहनीय है। अब जम्मू कश्मीर में बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए तथा वहां के लोगों को संदेश दिया जाए कि हिंसा से कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन

डाक्टर वेदप्रताप वैदिक रविवार को सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान हकीकत नगर में योगेश गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में जिन लोगों की जुबान जहर उगलती है, उन्हें यह सोचना पड़ेगा कि जुबान प्यारी है या जान। क्योंकि हिंसा के बदले हिंसा होती है, इसलिए जम्मू कश्मीर के आवाम के लिए वहां के नेताओं को अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। साथ सरकार को जम्मू कश्मीर में बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए, ताकि जम्मू कश्मीर तरक्की करे और वहां के लोग तरक्की पसंद बनें।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने हिंदी भाषा को लेकर मौजूदा दौर की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। अपने उस सत्याग्रह की कहानी भी सुनाई, जो हिंदी के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि जब वह 13 साल के थे, तब हिंदी भाषा के लिए इंदौर से सत्याग्रह किया और एक महीना तक पटियाला की जेब में रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा को जीवित रखने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान दौरे के दौरान आतंकी हाफिज सईद से हुई मुलाकात के बारे में भी बहुत कुछ बताया। उन्होंने कहा कि जब वह 2014 में पाकिस्तानी मीडिया से मुलाकात कर रहे थे, तभी हाफिज सईद से मुलाकात का वक्त तय हुआ था। उन्होंने हाफिज सईद के घर पहुंचकर मुलाकात की और आतंकवाद को लेकर तर्क वितर्क हुए थे। यह भी बताया कि हाफिज सईद की मां रोपड़ की रहने वाली है, जो बाद में पाकिस्तान चली गई थी। वहीं, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब चारों तरफ से घिर चुका है और बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान को कहीं से भी सपोर्ट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed