फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Karma Yodha gathered to help the needy

जरूरतमंदों की सेवा के लिए जुटे कर्मयोद्धा

Fri, 10 Apr 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Karma Yodha gathered to help the needy
देवबंद में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित करते भाजपाई - फोटो : DEVBAND
जरूरतमंदों की मदद के लिए जुटे कर्म योद्घा
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को भी जिले भर में कई संगठनों के पदाधिकारियों ने हजारों लोगों के भोजन एवं राशन की व्यवस्था की। बाबा लाल दास बाड़ा की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में दो हजार भोजन के पैकेट बांटे गए। मोहल्ला ज्वालानगर स्थित गुुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से श्री सुखमणि साहब सिमरन सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों ने 900 पैकेट भोजन के बांटे। टीजी मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा पेपर मिल रोड स्थित कॉलोनियों में भोजन के पैकेट बांटे गए। गांधी पार्क स्थित प्रभु जी की रसोई महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में भोजन के पैकेट भिजवाए गए। रेलवे कॉलोनी वार्ड 15 से बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने 600 लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। वार्ड 46 से पार्षद ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में 500 पैकेट भोजन के वितरित किए। इसके साथ ही वार्ड को नगर निगम की गाड़ी बुलवाकर सैनिटाइज कराया। डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने 400 लोगों के भोजन की व्यवस्था की। गदनपुरा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेेतृत्व में चल रही रसोई से 250 लोगों तक भोजन पहुंचाया गया।
राज्य कर्मचारियों ने दिया एक दिन का वेतन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि जनपद में बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारियों ने सरकार की मदद के लिए अपना एक वेतन दिया है, जो राज्य कर्मचारी रह गए हैं, वह भी जल्द अपना एक दिन का वेतन देंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1.11 करोड़
सहारनपुर। जिला पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि माजिद अली ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर किए जा रहे इंतजाम को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी जिला निधि से एक करोड़ 11 लाख रुपये दिए गए। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डाक्टर सुमन लता ने बताया कि जिला पंचायत के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक-एक दिन का वेतन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाईयों ने घर-घर जाकर बांटा भोजन
देवबंद। भाजपाईयों ने विभिन्न मोहल्लों में जाकर भोजन के 250 पैकेट वितरित किए। इस दौरान नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री हरिओम सिंघल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज के तहसील अध्यक्ष विशाल गर्ग, प्रमोद शाही, देवी दयाल गर्ग, दीपक गर्ग, अरुण गुप्ता, अमित गर्ग, अंकित राणा मौजूद रहे।
सहयोग के रूप में दिए 31 हजार
रामपुर मनिहारान। ग्राम पंचायत मोरा के प्रधान विनोद कुमार और कर्मवीर ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बनाए गए रिलीफ फंड में 31 हजार 600 रुपये जमा कराए।

पीएम केयर्स फंड में जमा कराए 34 हजार
बड़गांव। बड़गांव के ग्रामीणों ने पीएम केयर्स फंड में 34 हजार रुपये का योगदान दिया। इस दौरान भाजपा के बड़गांव मंडल उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह राणा, नरेंद्र सिंह धीमान, मुकेश, दिनेश, टीनू शर्मा, डाक्टर बाबूराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

ज्वाला नगर गुरूद्वारा में लोगों के लिये भोजन पैक करते सेवादार

ज्वाला नगर गुरूद्वारा में लोगों के लिये भोजन पैक करते सेवादार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान जाटव नगर में जरूरतमंद लोगो के लिये भोजन तैयार करते पार्षद नेपाल सि?

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान जाटव नगर में जरूरतमंद लोगो के लिये भोजन तैयार करते पार्षद नेपाल सि?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed