फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Karm Singh murdered in love for son's love marriage

बेटे के प्रेम विवाह की रंजिश में हुई कर्मसिंह की हत्या

Sun, 26 Jan 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Karm Singh murdered in love for son's love marriage
बेटे के प्रेम विवाह की रंजिश में हुई कर्मसिंह की हत्या
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। बेटे द्वारा किए गए प्रेम विवाह के बाद कर्म सिंह का परिवार दहशत में जी रहा था। शनिवार को आरोपियों को जैसे ही पता चला कि कर्म सिंह घर में अकेला है, उन्होंने उनकी हत्या कर दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी के अनुसार लोदीपुर निवासी कर्म सिंह के बेटे शीशपाल ने डेढ़ साल पहले पड़ोस में रहने वाले रूपचंद की बेटी से परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट में जाकर शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों उत्तराखंड के सेलाकुई में रहने लगे थे। लड़की का परिवार इससे कर्म सिंह के परिवार से रंजिश रखने लगा। कर्म सिंह का परिवार भी कई बार आपस में हो चुकी मारपीट के चलते दहशत में था। जिसके चलते कर्म सिंह का दूसरा बेटा राजकुमार भी अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल हरिद्वार चला गया था। कर्म सिंह घर में अपनी पत्नी चंद्रकला के साथ रह रहा था। शनिवार को आरोपियों को जैसे ही पता चला कि कर्म सिंह घर पर अकेला है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए रूपचंद और उसके परिवार के लोगों ने कर्म सिंह पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed