फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwariyas made aware about communicable diseases

कांवड़ियों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया

Tue, 26 Jul 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas made aware about communicable diseases
भूतेश्वर महादेव मंदिर पर कांवड़ियों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देते नगर स्वास्थय अधिकार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम ने घंटाघर पर कांवड़ यात्रा को यादगार बनाने के लिए कांवड़ सेल्फी प्वाइंट बनाया और कांवड़ियों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति प्रेरित किया। इसके अलावा शहर के प्रमुख मंदिरों पर संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जागरुकता शिविर लगाकर कांवड़ियों को संचारी रोगों से बचने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा घंटाघर पर कांवड़ सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, जिससे कांवड़िये सेल्फी के साथ अपनी कांवड़ यात्रा को यादगार बना सकें। निगम के अधिकारियों ने भी कांवड़ियों के साथ सेल्फी ली। इस दौरान कांवड़ियों का स्वागत भी किया गया। कांवड़ियों से निगम की व्यवस्थाओं के संबंध में फीड बैक भी लिया गया। कांवड़ियों ने नगर निगम द्वारा कांवड़ मार्ग पर सफाई, शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की सराहना की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि इसके अतिरिक्त निगम द्वारा शहर के प्रमुख मंदिरों श्री भूतेश्वर महादेव व श्री बागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जागरुकता शिविर लगाकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को होम कंपोस्टिंग तथा गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर निगम के कर्मचारियों को देने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए घरों की छतों पर पानी एकत्रित न होने देने तथा अपना परिवेश साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। सभी भक्तों को स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed