{"_id":"64a712ec06c85787be0ca8b4","slug":"kanwar-yatra-will-be-plastic-free-dm-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-5518-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक फ्री होगी कांवड़ यात्रा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक फ्री होगी कांवड़ यात्रा : डीएम
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कांवड यात्रा के लिए नगर पालिका परिषद सरसावा में प्रशासनिक कंट्रोल रूम कावड़ यात्रा मेला और सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी ने सेल्फी प्वाइंट से सेल्फी लेते हुए कहा कि इस बार प्लास्टिक फ्री इंडिया की तरह कांवड़ यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक फ्री रखा जाएगा। उन्होंने कहा, सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह बैन रहेगी। मिट्टी, लकड़ी, पत्ते के बर्तनों का शिविरों में प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर आयोजित करने वाले आयोजक कैंप में स्वच्छता और खाने की गुणवत्ता को भी बरकरार रखें। शिविर एवं उसके आसपास एंटी लार्वा स्प्रे, सैनिटाइजेशन, सड़कों पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर शुद्ध पेयजल एवं अन्य ठण्डे पेय पदार्थों की उचित व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी नकुड़ अजय कुमार अम्बष्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे।