फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar Yatra will be held amid tight security: DIG

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी कांवड़ यात्रा : डीआईजी

Mon, 12 Jun 2023 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra will be held amid tight security: DIG
पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अ​धिकारियो की बैठक लेते डीआइजी अजय साहनी
डीआईजी ने तीनों जनपदों के एसएसपी के साथ की बैठक
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अगले माह से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तैयारी शुरू कर दी है। डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि कांवड़ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न होगी। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि ईद-उल-अजहा पर कोई भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न कर पाए।

पुलिस लाइन में डीआईजी अजय साहनी ने जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के एसएसपी के साथ बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कांवड़िए सहारनपुर के रास्ते ही हरिद्वार जल लेने जाएंगे और लौटेंगे। इसके मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। कांवड़ मार्ग की सभी खामियाें को समय रहते दूर कर लिया जाएगा। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकानें बंद करा दी जाएंगी। इसके साथ ही रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा। सुरक्षा में सीएआरपीएफ, आरएएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस तैनात रहेगी। जनपद को जोन और सेक्टर में विभाजित कर दिया जाएगा। कांवड़ मार्ग से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी डा. विपिन ताडा, मुजफ्फरनगर व शामली एसएसपी, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed