{"_id":"6487561bc1464bf5710c0a28","slug":"kanwar-yatra-will-be-held-amid-tight-security-dig-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-4062-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ताऊ गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ताऊ गंभीर
विज्ञापन
छुटमलपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा। जबकि घायल को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया।
फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे गांव रेडी मुस्तकम निवासी शिवम (18) पुत्र राकेश अपने ताऊ सतीश पुत्र इलमचंद के साथ बाइक पर गांव से छुटमलपुर आ रहे थे। सहारनपुर मार्ग पर गांव जयरामपुर उर्फ नानका में पीछे से आई सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक और घायल को सीएचसी फतेहपुर भेजा। जहां सूचना पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर सहारनपुर भेजा। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद