फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar Yatra: Travel in roadways buses becomes costlier by Rs 7 to Rs 86

कांवड़ यात्रा : रोडवेज बसों में सात से 86 रुपये तक महंगा हुआ सफर

Wed, 09 Jul 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 09 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Travel in roadways buses becomes costlier by Rs 7 to Rs 86
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर परिवहन निगम ने भी कमर कस ली है। कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज बसों में सफर महंगा होगा। सात रुपये से लेकर 86 रुपये तक किराया बढ़ेगा। यह किराया 11 जुलाई से लागू होगा। बढ़े किराए को ईटीएम में फीड किया जाएगा।
विज्ञापन

11 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। कांवड़ यात्रियों के लिए पूर्व के वर्षों की तरह मार्ग आरक्षित रहेंगे, जिन पर से कांवड़ियाें के अलावा अन्य कोई वाहन नहीं गुजर सकेगा। इनमें परिवहन निगम की बसें भी शामिल हैं। ऐसे में परिवहन निगम ने यात्रियों की सेवा जारी रखने के लिए रूट प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत बसों को थोड़ा लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। दूरी बढ़ने के कारण परिवहन निगम ने किराए में भी वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली का किराया वर्तमान में 273 रुपये है। कांवड़ यात्रा के दौरान किराया बढ़कर 359 रुपये हो जाएगा। सहारनपुर से हरिद्वार का किराया 161 है। कांवड़ में यात्रियों को 194 रुपये किराया देना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मार्ग परिवर्तन होने पर किराया बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




------
ऐसे तैयार किया गया प्लान
-सभी बसों का संचालन दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी से होगा।
-हरिद्वार जाने वाली बसें बाईपास, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, रुड़की, ज्वालानगर होते हुए निकलेंगी।
-देहरादून जाने वाली बसें बाईपास, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ होते हुए जाएंगी।
-सहारनपुर से वाया शामली दिल्ली जाने वाली बसें बिडौली, करनाल, पानीपत, सोनीपत से होकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed