फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar Yatra policemen remain in the saffron

कांवड़ यात्रा में भगवा रंग में रहेंगे पुलिसकर्मी

Wed, 20 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 20 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra policemen remain in the saffron
कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक करते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही पुलिस किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बेहद अलर्ट हो गई है। एसएसपी ने थानों से दरोगा और सिपाहियों की एक विशेष टीम का गठन किया है, जो कांवड़ियों के वेश में उनके बीच रहेंगे।
विज्ञापन


ऐसे में वे सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही खुराफातियों पर भी नजर रखेंगे। 20 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है और माना जा रहा है कि कांवड़ भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एसएसपी प्रदीप यादव ने इस बार विशेष प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


इसमें कांवड़ रूट पर पड़ने वाले थानों में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम कांवड़ियों के भेष में शिविरों और सड़कों पर रहेगी। यह टीम लगातार एसएसपी के भी संपर्क में रहेगी और उन्हें रिपोर्ट करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि कांवड़ यात्रा पर आतंकी साये की आशंका जताई गई है। ऐसे में खुराफाती और अवांछनीय तत्व कांवड़ियों की भीड़ में घुसकर गड़बड़ी फैला सकते हैं। इसी आशंका के चलते एसएसपी ने यह प्रयोग किया है।

ताकि उस भीड़ में पैनी नजर रखी जा सके। एसएसपी ने कांवड़ रूट के थानों को भी विशेष अलर्ट किया है। इसके अलावा क्विक रिस्पांस टीम भी लगातार कांवड़ रूट पर नजर रखेगी।

एसएसपी प्रदीप यादव ने बताया कि पुलिस टीमों को कांवड़ मार्ग और  शिविरों में सक्रिय करने की योजना तैयार की गई है। हमारी कोशिश है कि कांवड़ मार्ग पर किसी तरह की खुराफात नहीं होने पाए।


इसके अलावा थानों, चौकियों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। सीओ स्तर के अधिकारी लगातार गश्त करेंगे और शिविरों में सक्रिय पुलिसकर्मियों के संपर्क में रहेंगे। विशेष टीम से मुझे भी फीडबैक मिलता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed