फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar Yatra: District divided into 11 zones, 23 sectors, and 52 sub-sectors.

कांवड़ यात्रा : 11 जोन, 23 सेक्टर और 52 सब सेक्टर में बांटा जिला

Fri, 24 Jul 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: District divided into 11 zones, 23 sectors, and 52 sub-sectors.
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के मद्दनेजर जिले को पुलिस-प्रशासन ने 11 जोन, 23 सेक्टर और 52 सब सेक्टर में बांटा है। 41 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गईं। यमुनानगर और करनाल से आने वाले डीजे संचालकों के साथ समन्वय बैठक कर डीजे के मानकों से अवगत कराया।
विज्ञापन

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 10 फीट से अधिक नहीं होगी। इसके साथ ही निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करना होगा और केवल भक्ति गीतों का ही प्रसारण किया जाएगा। बैठक में सभी डीजे संचालकों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिज्ञा-पत्र (बॉन्ड) भी भरवाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा को जीरो इंसिडेंट एवं जीरो एक्सीडेंट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले को 11 जोन, 23 सेक्टर और 52 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 41 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जा रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी, वॉच टावर, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती व लगातार गश्त की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा जनपद में किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों के सत्यापन का अभियान भी तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को पहले ही रोका जा सके। पुलिस ने डीजे संचालकों की सुविधा के लिए एक नोडल पुलिस अधिकारी भी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed