फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar Yatra completed, roads will open from today

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा संपन्न, आज से खुल जाएंगे रास्ते

Thu, 24 Jul 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra completed, roads will open from today
सहारनपुर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंच गए हैं। 15 दिनों से बंद रास्ते आज से खुल जाएंगे। मार्गों से बैरिकेडिंग हटा ली गई। इससे अब बाजार दोबारा से गुलजार होगा। कारोबार गति पकड़ेगा। त्योहारों में व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के चलते 10 व 11 जुलाई की रात 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया था। दो चरणों में रूट डायवर्जन लागू रहा। पहला चरण 17 जुलाई तक और दूसरा चरण बुधवार रात 12 बजे तक रहा। इसमें कांवड़ मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। रूट बदलकर वाहनों का आवागमन कराया जा रहा था। शिवरात्रि पर कांवड़ियों ने अपने क्षेत्रों के शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इसके बाद रूट डायवर्जन खत्म हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह स्कूल खुलने से पहले ही जन जीवन सामान्य हो जाएगा। बाजारों में फिर से चहल-पहल नजर आने लगेंगी।
क्योंकि, इसी महीने में हरियाली तीज के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। इस बार व्यापारियों को 300 करोड़ से अधिक व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed