फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar Yatra bomb rumor stirred

कांवड़ यात्रा में बम की अफवाह पर हड़कंप

Thu, 28 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 28 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra bomb rumor stirred
मौके पर पहुंचे एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कांवड़ शिविर में बम की अफवाह के बाद एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए और चौकसी बढ़ा दी है। उन्होंने तमाम थानेदारों को अलर्ट करते हुए संदिग्धों की पहचान के लिए शिविरों में आने और जाने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उन्होंने खुद भी अनेक शिविरों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार की रात करीब 11 बजे थाना जनकपुरी के पीछे बने कांवड़ शिविर में बम होने की अफवाह फैल गई थी।
विज्ञापन


इससे एक ओर जहां शिविर में ठहरे  कांवड़ियों में अफरातफरी मच गई थी, वहीं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एसएसपी प्रदीप कुमार यादव बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते ने काफी सावधानी के साथ शिविर में रखे लावारिस बैग को खोला, जिसमें मोबाइल का चार्जर निकला था। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, मगर एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया है।

उन्होंने शिविरों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। पुलिस का मानना है कि शिविरों में कांवड़िए के वेष में कोई संदिग्ध व्यक्ति भी ठहर सकता है। इसके लिए पुलिस शिविरों में ठहरे कांवड़ियों की वीडियोग्राफी तक कर रही है।


एसएसपी ने अनेक कांवड़ शिविरों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।  एसएसपी प्रदीप कुमार यादव के अनुसार मंगलवार की रात शिविर में संदिग्ध बैग रखा होने से उड़ी बम की अफवाह के बाद पुलिस को और सतर्क कर दिया गया है। कांवड़ मार्ग के साथ ही शिविरों पर भी नजर रखी जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed