फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar Yatra begins amid incomplete preparations

अधूरी तैयारियों के बीच कांवड़ यात्रा शुरू

Fri, 22 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra begins amid incomplete preparations
कांवड़ लेकर आता शिवभक्त परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा आज से शुरू हो रही है, मगर प्रशासन की तैयारी अब भी अधूरी है। सड़कों में जगह-जगह बने गड्ढे और दरारों की वजह से उखड़ी बजरी शिवभक्तों के पैरों में जख्म कर सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर रात में प्रकाश की व्यवस्था भी अभी दुरुस्त नहीं है, जो परेशानी का सबब बन सकती है। यात्रा के लिहाज से सहारनपुर ऐसा जनपद है, जहां से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत अनेक राज्यों के कांवड़िये होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष लाखों कांवड़ियों का यहां से आना-जाना होता है। इस बार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। यात्रा को लेकर शासन और प्रशासन स्तर से तैयारी कई दिन से चल रही है, मगर अब भी कुछ कमियां हैं। कांवड़ मार्ग पर सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून हाईवे पर रिमाउंट डिपो की साइड की सड़क दरकने की वजह से बजरियां उखड़ी हुई हैं। नौगजा पीर से गागलहेड़ी तक सड़क की हालत बदतर है। ऐसे में शिवभक्तों को परेशानी हो सकती है।

इसके अलावा रात में चलने वाले कांवड़ियों के लिए प्रकाश की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। हालांकि मंगलवार को कांवड़ मार्ग पर कुछ जगहों पर मजदूर सड़क किनारे खड़ी झाड़ियां साफ करते और सड़कों के गड्ढे भरते नजर आए, मगर बुधवार तक व्यवस्था बन पाना मुश्किल है। 

शिवभक्तों की सेवा के लिए कांवड़ मार्ग पर शिविर भी सजने लगे हैं। मंगलवार तक देहरादून चौक, खालसा पब्लिक स्कूल और राकेश कैमिकल के पास शिविर लग चुके थे। इन शिविरों में कांवड़ियों के ठहरने, स्नान करने, भोजन करने आदि की पूरी व्यवस्था रहेगी।

गर्मी से बचने के लिए पंखेे और कूलर लगाए गए हैं। पैदल चलकर आने वाले कांवड़ियों की थकावट दूर कनने के लिए मालिश की व्यवस्था भी रहेगी। 

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। कांवड़ मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। जगह-जगह अस्थाई चौकी बनाई जा रही हैं, जिससे किसी भी घटना पर तुरंत कंट्रोल किया जा सके।

कांवड़ मार्ग पर पुलिस गश्त कर स्थिति का जायजा लेगी। सीसीटीवी कैमरों से भी कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जाएगी। पुलिस वर्दी के साथ ही सिविल ड्रेस और कांवड़ियों के वेश में भी रहेगी।

उधर, रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था बनाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। व्यवस्था बनाने के लिए और पुलिस की मांग की गई है। 

 कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए यातायात विभाग ने रूट प्लान बनाया है। एसपी ट्रैफिक ओमबीर सिंह ने बताया कि रूट डायवर्ट किया जाएगा, जिसका खाका भी तैयार कर लिया गया है। कांवड़ मार्ग पर 21 जुलाई से भारी वाहनों की चलना बंद कर दिया जाएगा।


इसके बाद 24 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के चलने पर पाबंदी लगा दी जाएगी। संबंधित थानों और चौकियों को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed