फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar special trains started running for Kanwariyas

कांवड़ियों के लिए चलने लगीं कांवड़ स्पेशल ट्रेनें

Sun, 17 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kanwar special trains started running for Kanwariyas
कांवड़ियों के लिए चलने लगीं कांवड़ स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

सहारनपुर। कांवड़ियों के लिए कांवड़ स्पेशल ट्रेनें चलने लगी हैं। इसके चलते कांवड़ियों को खासी राहत मिली है। हालांकि इन ट्रेनों में अभी भीड़ कम हैं, लेकिन 18 जुलाई के बाद ट्रेनें भरकर चलेंगी।
कांवड़ यात्रा में कांवड़ स्पेशल ट्रेनों के चलाने की मांग उठी थी। इसके बाद रेलवे ने हरिद्वार तक ट्रेनों के विस्तार करने का निर्णय लिया। दिल्ली से शामली तक दौड़ने वाली पैसेंजर को हरिद्वार तक शुरू किया। यह ट्रेन थानाभवन, रामपुर मनिहारान, टपरी, रुड़की और ज्वालापुर के रास्ते हरिद्वार तक चलने लगी हैं। इसके साथ ही दिल्ली से सहारनपुर आने वाली पैसेंजर का भी हरिद्वार तक विस्तार किया गया। यह ट्रेन रुड़की और ज्वालापुर से होकर हरिद्वार पहुंच रही है। इन दोनों ट्रेनों के अलावा गाड़ी संख्या 15011-12 लखनऊ-चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस को दो अतिरिक्त कोच लगाकर चलाया जा रहा है। इनमें एक एसी और एसी जनरल कोच शामिल है। गाड़ी संख्या 04373-74 देहरादून-सहारनपुर ट्रेन में दो अतिरिक्त अस्थायी कोच लगाए गए हैं। ट्रेनों के विस्तार होने और अतिरिक्त कोच लगने से कांवड़ियों को खासी राहत मिली है। इस समय ट्रेनों में कांवड़ियों का आवागमन कम है, लेकिन 18 जुलाई के बाद ट्रेनें खचाखच भरकर चलेंगी।
विज्ञापन

जिन ट्रेनों का रेलवे की तरफ से हरिद्वार तक विस्तार किया गया, वह सभी चलने लगी हैं। इन ट्रेनों के हरिद्वार तक जाने से कांवड़ियों को राहत है। हालांकि अभी ट्रेनों में भीड़ कम है, लेकिन अगले दो से तीन में भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार त्यागी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed