फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar Sain was murdered by his three friends after he was abused

Saharanpur News: गाली-गलौज होने पर तीन दोस्तों ने कर दी थी कंवरसैन की हत्या

Sat, 06 Sep 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Sain was murdered by his three friends after he was abused
पुलिस गिरफ्त में कंवरसैन हत्याकांड के आरोपी।  - फोटो : mathura
रामपुर मनिहारान। क्षेत्र के गांव मल्हीपुर में हुए कंवरसैन (25) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मेले में गाली-गलौज होने पर तीन दोस्तों ने कंवरसैन की हत्या की थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी नहीं पकड़ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गांव मल्हीपुर में 26 अगस्त को म्हाड़ी मेला लगा था। मेले में गांव का ही कंवरसैन भी गया था। यहां तीन लोगों से कंवरसैन की कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

उसी दिन परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मल्हीपुर रोड पर जाम लगाया था। पुलिस ने मृतक के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने मल्हीपुर क्षेत्र से हत्यारोपी मोहम्मद सुहैल निवासी मोहल्ला मेहंदी सराय व शंशात बर्मन निवासी आशीर्वाद कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। इनका तीसरा साथी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो चाकू भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed