{"_id":"6a5e7bd30cc02b226609740e","slug":"kanwar-police-outposts-active-from-the-uttarakhand-border-to-the-haryana-border-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-180014-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उत्तराखंड बार्डर से हरियाणा सीमा तक कांवड़ पुलिस चौकियां सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उत्तराखंड बार्डर से हरियाणा सीमा तक कांवड़ पुलिस चौकियां सक्रिय
Tue, 21 Jul 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। सावन माह की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों की ओर जाने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा को देखते हुए यूपी-उत्तराखंड सीमा से लेकर हरियाणा सीमा तक अस्थायी कांवड़ पुलिस चौकियां स्थापित कर दी गई हैं।
सभी चौकियों पर पुलिस बल की तैनाती कर उन्हें पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। प्रत्येक कांवड़ पुलिस चौकी पर पांच-पांच पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे कांवड़ मार्ग पर निगरानी रखेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और उपकरणों से लैस रहेंगे। सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का दावा है कि इस बार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।