फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwad: Hosiery business expected to cross 100 crores

कांवड़ : होजरी कारोबार 100 करोड़ पार पहुंचने की उम्मीद

Mon, 23 Jun 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kanwad: Hosiery business expected to cross 100 crores
मटिया महल ​स्थित होजरी मार्केट में बनाई गई कांवड़ियों की टी-शर्ट।
सहारनपुर। 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा होजरी कारोबार के लिए अच्छा संकेत लेकर आ रही है। कांवड़ के लिए होजरी उत्पादक टी-शर्ट, टोपी, गमछा सहित अनेक उत्पाद तैयार करते हैं। इस बार की कांवड़ में होजरी कारोबार 100 करोड़ से अधिक तक पहुंचने की उम्मीद कारोबारी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले का होजरी कारोबार सालाना 1500 करोड़ रुपये से अधिक का है, लेकिन बीते कुछ समय से कारोबारी कई समस्याओं से गुजर रहे हैं। ऐसे में कांवड़ यात्रा उनके लिए शुभ अवसर लेकर आ रही है। यही वजह है कि कांवड़ यात्रा को लेकर होजरी कारोबार जोर पकड़ रहा है। व्यापारियों ने कांवड़ यात्रा के लिए टी शर्ट, लोअर, बनियान, बैग, गमछा आदि सामान तैयार कर लिए हैं। सहारनपुर से यह माल दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में जाता है। पहले जहां सामान्य टी शर्ट आदि की मांग अधिक रहती थी, तो अब ट्रेंड में बदलाव आया है। अब डिजिटली प्रिंटेड वाले कपड़ों की मांग है। कारोबारियों ने भी इसी को देखते हुए इस बार भगवान के बाल स्वरूप प्रिंट वाले उत्पाद तैयार कराए हैं। इसके अलावा हर-हर महादेव लिखी टी शर्ट, त्रिशूल छपी टी शर्ट आदि की भी मांग रहती है। सिर पर बांधने के लिए गमछे, टोपी भी तैयार कराई गई हैं। टी शर्ट की कीमत 200 रुपये से शुरू है, जबकि गमछे, बनियान साइज टी शर्ट 100 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed