फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanha laughs with laughter, plays Holi with flowers

कान्हा संग की हंसी ठिठोली, फूलों से खेली होली

Sun, 08 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kanha laughs with laughter, plays Holi with flowers
दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रंगों के त्योहार होली के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से आयोजित रंगे बरसे होली मिलन कार्यक्रम में जहां राधा-कृष्ण और गोपियों के रूप में कलाकारों ने धूम मचा दी, वहीं जनप्रतिनिधियों से लेकर तमाम लोग गीतों पर झूमने को मजबूर हो गए। इसके साथ ही जमकर फूलों की होली खेली गई और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात सचिन आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात कलाकारों ने श्री कृष्ण, राधा और गोपियों के संग एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबको मोहित कर दिया। हम तो नाचेंगे कान्हा के संग, होली का त्योहार सब के लिए लेकर आया खुशियां की बहार और रंगे बरसे आदि गीतों पर जनप्रतिनिधि, संगठनों और प्रतिष्ठानों से आए लोग भी जमकर थिरके। शाम को शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। तेज बारिश के बावजूद लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद सभी ने सहभोज में भाग लिया।
विज्ञापन

यह लोग रहे मौजूद, दी बधाइयां
सहारनपुर। कार्यक्रम में भाजपा विधायक देवेंद्र निम, कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, स्मार्ट सिटी सहारनपुर के डायरेक्टर सुुशील पुंडीर, भाजपा नेता मुकेश चौधरी, जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मणि मोहन त्रिपाठी, निवर्तमान अध्यक्ष व एसडी सदस्य अमित गगनेजा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की महानगर संयोजक रंजना नैब, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, बसपा पार्षद दल के नेता के चंद्रजीत सिंह निक्कू, पार्षद ज्योति अग्रवाल, अंतरिक्ष अरोड़ा, नवीन गुप्ता, कांग्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, बत्रा क्लीनिक से डाक्टर मानिक, ओसियन व्यू एकेडमी स्कूल से अफनान अहमद, ब्रिजलाल मोटर्स से दिनेश, स्किल्ड ग्लोब स्कूल के चेयरमैन पंकज बंसल, केएलजी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बबीता मलिक, एमएस डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर दिनकर मलिक, पतंजलि से विवेक गुप्ता, करण नर्सिंग होम से डाक्टर करण सिंह चौहान, कला अक्षर ज्ञान एकेडमी से प्रियंका रावत, व्यापारी व समाजसेवी वैभव भाटिया, व्यापारी नेता रोहित घई, शाहनवाज मलिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबने कहा, अमर उजाला की पहल सराहनीय
सहारनपुर। किसी कारणवश मंडलायुक्त संजय कुमार कार्यक्रम शामिल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने अमर उजाला की होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई संदेश भेजा। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि हमारी सबकी जिम्मेदारी बनती है, एक-दूसरे के त्योहार को मिलकर मनाएं। अमर उजाला की पहल सराहनीय है। एसएसपी दिनेश कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि मनमुटाव भूलकर पर्व मनाना चाहिए। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द लेकर आते हैं। हमें सादगी से होली खेलनी चाहिए।

अमर उजाला के प्रयास को सराहा
सहारनपुर। कार्यक्रम में डाक्टर राजीव गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम सराहनीय है। मेडिग्राम अस्पताल के चमन सिंह चौहान ने कहा हमें सादगी के साथ होली मनानी चाहिए। डाक्टर रमन शर्मा ने कहा कि केमिकल रंगों से होली न खेलें। फूलों की होली खेलना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। शौर्य फायर एकेडमी के डायरेक्टर शाबाज खान और अंकित गुप्ता ने होली पर्व को शांति पूर्वक मनाने की अपील की। एबीसी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शाहिद खान ने कहा कि पर्व किसी भी धर्म का हो, हम सबकी जिम्मेदारी बनती है, उसमें शामिल होकर सौहार्द बढ़ाएं। नालंदा वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने सभी को होली की बधाई दी। गुरु तेग बहादुर स्कूल के एमपी सिंह चावला और स्वाति होंडा के डायरेक्टर निपुण जैन ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना की। इंडियन हर्ब्स के डायरेक्टर सुधाकर अग्रवाल और समाजसेवी वैभव भाटिया ने कहा होली की शुभकामनाएं दी।

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में भाग लेते एसएसपी दिनेश कु?

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में भाग लेते एसएसपी दिनेश कु?- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में विचार रखते एसएसपी दिनेश ?

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में विचार रखते एसएसपी दिनेश ?- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार क?

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार क?- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार झ?

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार झ?- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

दिल्ली रोड़ स्थित केयर प्लाजा होटल में अमर उजाला रंग बरसे कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed