फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanha Gaushala being built in Deoband with a cost of Rs 1.65 crore

Saharanpur News: देवबंद में 1.65 करोड़ रुपये से बन रही कान्हा गोशाला

Wed, 08 Jan 2025 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kanha Gaushala being built in Deoband with a cost of Rs 1.65 crore
देवबंद। साखन खुर्द गांव में 1.65 करोड़ रुपये से कान्हा गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। कान्हा गोशाला के निर्माण से 200 से अधिक पशुओं के संरक्षण की सुविधा मिलेगी। इसमें तेजी से कार्य किया जा रहा है। दूसरी किस्त का इंतजार है, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में छुट्टा पशुओं के संरक्षण के लिए शासन ने जगह-जगह कान्हा गोशाला के निर्माण को हरी झंडी दी थी। इसमें देवबंद विधानसभा क्षेत्र से भी प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इसके लिए बाकायदा 80 लाख रुपये की पहली किस्त भी खाते में पहुंच गई थी। वर्ष 2017-18 से किस्त के रुपये खाते में ही पड़े रहे इन्हें खर्च ही नहीं किया गया। इसकी वजह रही भूमि का न मिलना।
विज्ञापन

नगर पालिका के निर्माण बाबू सुंदरलाल ने बताया कि साखन खुर्द में भूमि मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया गया है। गोशाला के बनने से करीब 200 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। इसके साथ ही इसमें गोबर गैस प्लांट भी लगाया जाएगा। पालिका के लिपिक मोहम्मद अकबर ने बताया कि ग्राम समाज की 12 बीघा भूमि पर गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 60 प्रतिशत कार्य हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed