फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kabaddi competition Launching

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sun, 25 Dec 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल Updated Sun, 25 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi competition Launching
नागल के गांव सोहनचिडा में मैदान पर जौहर दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव सोहनचिड़ा में तीन दिवसीय किसान कबड्डी प्रतियोगिता का सपा नेता जसबीर वाल्मीकि ने फीता काट कर शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन रणखंडी की टीम ने आमकी को 15 अंक, संभालका ने सोहनचिडा बी को 6 अंक, धर्मपुर ने सिरसली बी को 11 अंक, बरला ने सिरसली सी को 3 अंक और अंबोली ने बधाई कला की टीम को 7 अंक से पराजित किया। 

इस मौके पर सपा नेता ने कहा कि कबड्डी का खेल भारतीय संस्कृति और ग्रामीण परिवेश का हिस्सा है। ऐसी प्रतियोगिता लगातार होनी चाहिए, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। प्रतियोगिता संयोजक एवं ग्राम प्रधान अमजद प्रधान ने कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना से खेलते हुए कड़ी मेहनत के बल पर फाइनल में पहुंचने का प्रयास करें। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य रूप से कफील अहमद, इकराम प्रधान, नईम प्रधान, डा. शहजाद, हसीब, आलमगीर, मुसीर, डा. साजिद, इसरार, आदिल, जुल्फक्कार छोटा, फारूख, मतीन, अरफात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed