{"_id":"685af5f3c75b669ed40c6077","slug":"junior-engineers-salary-stopped-due-to-negligence-mates-service-terminated-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-152517-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लापरवाही पर अवर अभियंता का वेतन रोका, मेट की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लापरवाही पर अवर अभियंता का वेतन रोका, मेट की सेवा समाप्त
Wed, 25 Jun 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। निर्माणों को लेकर सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अभियंताओं और मेट की नीयत पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में शिकायत सही पाए जाने पर एक अवर अभियंता को कार्यालय से संबद्ध करने के साथ ही उनका वेतन रोका गया है। इसके साथ ही मेट की सेवा समाप्त की गई है।
विभागीय अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि जोन 12 में व्यावसायिक निर्माण पर संबंधित क्षेत्रीय अवर अभियंता और क्षेत्रीय सुपरवाइजर द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारियों ने जब मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। अवर अभियंता और सुपरवाइजर ने अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं निभाई। जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता सुधीर कुमार को उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय द्वारा अपने कार्यालय से संबद्ध करने के साथ ही अगले आदेशों तक वेतन रोका गया है, साथ ही आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे क्षेत्रीय मेट सुभाष की सेवा समाप्त कर दी गई है। जोन-12 से संबंधित प्रवर्तन कार्य का समस्त प्रभार विशेष कार्याधिकारी से हटाते हुए सचिव गजेंद्र कुमार को आवंटित कर भवन को सील करने के निर्देश दिए गए हैं।