फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Junior doctors remained on strike for the fourth day in the medical college

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे जूनियर डॉक्टर

Sun, 18 Aug 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Junior doctors remained on strike for the fourth day in the medical college
सहारनपुर /सरसावा। कोलकाता की घटना को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। शनिवार को प्राचार्य सहित सीनियर डॉक्टरों ने भी काली पट्टी बांधकर कोलकाता की घटना का विरोध जताया। ओपीडी में सीनियर डॉक्टरों ने मरीज देखे।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के मुख्य गेट पर जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के मीडिया कोआर्डिनेटर डॉक्टर आदर्श सारस्वत ने बताया कि जूनियर डॉक्टर ओपीडी में नहीं गए। सभी हड़ताल में शामिल हुए। जब तक उनकी मांगों पर केंद्र सरकार गंभीरता नहीं दिखाती है, वह मरीजों को नहीं देखेंगे। वहीं, जूनियर रेजीडेंट की हड़ताल में शनिवार को प्राचार्य डॉ. सुधीर सहित सभी वरिष्ठ चिकित्सक बाजू में काली पट्टी बांधकर पहुंचे और कोलकाता घटना पर विरोध जताया। प्राचार्य ने कहा कि ओपीडी के मुख्य द्वार पर जूनियर डॉक्टर धरना दे रहे हैं, इसीलिए परेशानी से बचाने के लिए आपातकालीन विभाग की ओर से मरीजों को भेजा जा रहा है। ओपीडी खुली हुई है, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं। हड़ताल को समर्थन नहीं है, केवल घटना के विरोध में उन्होंने तथा सभी वरिष्ठ चिकित्सकों ने बाजू में काली पट्टी बांधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed