फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Judo hall renovated in smart city plan, inaugurated today

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी योजना में हुआ जूडो हॉल का जीर्णोद्धार, लोकार्पण आज

Mon, 27 Feb 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Judo hall renovated in smart city plan, inaugurated today
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जूडो हॉल का स्मार्ट सिटी योजना के जीर्णोद्धार किया गया है। जिस पर 1.21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। नए रूप में तैयार जूडो हॉल का लोकार्पण आज होगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में जूडो हॉल काफी पुराना है, लेकिन हॉल में सामान्य फर्श पर गद्दे रहते थे, जिन पर जूडो प्रतियोगिताएं और ट्रायल आदि हुआ करते थे। चूंकि प्रदेश का इकलौता जूडो छात्रावास डॉ. आंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर में है। ऐसे में यह जूडो के मामले में प्रदेश का सेंटर भी रहता है। यहां प्रत्येक वर्ष प्रदेश स्तरीय ट्रायल और प्रतियोगिताएं होती रही हैं। इसी लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहे करीब 20 करोड़ रुपये के कार्यों में जूडो हॉल को भी शामिल किया गया। जूडो हॉल में पूरा फर्श बदला गया है। उस पर यूएसए की मैपलवुड बिछाई गई है, जिस पर गद्दे डाले जाएंगे। इसके अलावा दर्शकों के लिए दोनों साइड में बनी सीढि़यों पर चमकदार पत्थर लगाया गया है। पूरे हॉल की दीवारों की मरम्मत और 6रंगाई कराई गई है। छत पर सीलिंग लगी है। इसके अलावा खिलाड़ियों का चेंजिंग रूम, शौचालय, कार्यालय आदि को भी नया रूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed