फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Journey out with bandwagon, echoed Shreeji's cheers

बैंडबाजों संग निकाली यात्रा, गूंजे श्रीजी के जयकारे

Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Journey out with bandwagon, echoed Shreeji's cheers
ैन बाग से निकली श्रीजी की शोभा यात्रा में नाचते गाते जैन समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बैंडबाजों संग श्रीजी की शोभायात्रा निकालकर वार्षिक गजरथ महोत्सव की शुरूआत हुई। धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में श्रीजी का 17 फुट ऊंचा स्वर्ण मंडित रथ आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया, नगर स्वास्थ्य अधिकारी कुणाल जैन, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने किया।
विज्ञापन

यात्रा में सबसे आगे जैन धर्म का ध्वज और जैन धर्म के सिद्धांत को दर्शाता हुआ बैनर लेकर युवक चल रहे थे, जिसमें जियो और जीने दो का संदेश लिखा था। ढोल की थाप यात्रा के आगमन की सूचना दे रही थी। अश्व पर सवार युवक यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। श्रीजी की यात्रा के आगमन पर मार्ग में कई जगहों पर रंगोली बनाई गई। यात्रा में कई झांकियां शामिल रही। यात्रा महावीर कॉलोनी, रायवाला बाजार, रानी बाजार, बड़तला यादगार, मोरगंज बाजार, सर्राफा बाजार से रानी बाजार होते हुए जैन बाग पहुंचकर संपन्न हुई, जहां पर श्रीजी का अभिषेक किया गया। श्रीजी के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, संरक्षक चंद्र जैन, संजीव जैन, प्रकाम जैन, विपिन जैन आदि को मिला। रथ में मनीष जैन श्रीजी मूर्ति को लेकर बैठे हुए। दाहिनी तरफ अर्चित जैन और बाई ओर अनिल जैन इंद्र के रूप में सवार थे। कुबेर के रूप में संदीप जैन व अनुज जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्रीपाल जैन, चौधरी संदीप जैन, अनुज जैन, डॉ. एसके जैन, सीएस अनिल जैन, अजीत जैन, संदीप जैन, मुकेश जैन, राजीव जैन, नवीन जैन, सिद्धार्थ जैन, नितिन जैन, मनोज जैन, आयुष जैन, दीपक जैन, राजकुमार जैन, अजय जैन, सुखमाल जैन, कुलभूषण जैन, विपिन जैन, राजीव जैन, चौधरी संदीप जैन, संजीव जैन मौजूद रहे।

जैन बाग से निकली श्रीजी की शोभा यात्रा में नाचते गाते जैन समाज के लोग

जैन बाग से निकली श्रीजी की शोभा यात्रा में नाचते गाते जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

जैन बाग से निकली श्रीजी की शोभा यात्रा में नाचते गाते जैन समाज के लोग

जैन बाग से निकली श्रीजी की शोभा यात्रा में नाचते गाते जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed