फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Journey became trouble in the battle of two departments

विभागों मनमानी बढ़ा रही लोगों की परेशानी---

Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Journey became trouble in the battle of two departments
दो विभागों की लड़ाई में मुसीबत बना सफर
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड पर नगर निगम द्वारा गंगोह व दिल्ली बस अड्डा खाली कराए जाने के डेढ़ माह बाद भी नई जगह से बस अड्डा संचालित नहीं हो पाया है। मानकमऊ में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम बस अड्डा संचालित नहीं कर रहा है। जिस कारण बसों का संचालन सड़क और कांशीराम कॉलोनी से हो रहा है। वहीं, मानकमऊ के अलावा नगर निगम की ओर से अन्य कहीं पर भी जगह नहीं दी गई है। दोनों विभागों के बीच ठनी है, जिसमें यात्रियों के लिए बस का सफर मुसीबत बन गया है, वहीं सड़क पर बसें खड़ी होने से लगने वाला जाम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
दरअसल, महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत कार्य चल रहा है। इसी के तहत डेढ़ माह पूर्व 16 फरवरी को नगर निगम ने अंबाला रोड स्थित गंगोह व दिल्ली बस अड्डे को खाली कराया था। यहां पर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कार्य होना है। नगर निगम ने परिवहन निगम को मानकमऊ में नए बस अड्डे की जगह दी थी, लेकिन वहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। परिवहन निगम ने यात्रियों को मानकमऊ तक पहुंचने में परेशानी होने का हवाला देते हुए बस अड्डा संचालित नहीं किया। इसी के साथ बताया गया कि मानकमऊ से दिल्ली की तरफ जाने वाली बसें संचालित नहीं हो सकती है। परिवहन निगम ने नई जगह पर बस अड्डा बनाए जाने को पत्र भी लिखे, लेकिन डेढ़ माह बाद भी नगर निगम ने भूमि उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल रहे यात्री
घंटाघर और अंबाला रोड पर रोजाना यात्री बसों की इंतजार में भटकते हैं। हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब परिवहन निगम की बसों के रुकने का भी कोई ठिकाना नहीं है। ऐसे में जान जोखिम में डालकर यात्रियों को चलती बसों में चढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले यात्री, प्रशासन को नहीं है परेशानी से कोई सरोकार
घंटाघर और अंबाला रोड पर बस की इंतजार में खड़े इस्लामनगर निवासी सचिन, गंगोह निवासी आशू, मोहम्मद नोमान व महिला यात्री राजेश ने बताया उन्हें कार्य के सिलसिले में आए दिन सफर करना पड़ता है। मगर, बस स्टैंड न होने की वजह से दिक्कत उठा रहे हैं। यात्रियों की परेशानी से शासन-प्रशासन कोई सरोकार नहीं है।
नगर निगम की ओर से मानकमऊ के अलावा अन्य जगह पर बस अड्डे के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखा जा चुका है। मानकमऊ से बस अड्डा संचालित नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यहां से बसें संचालित करने में यात्रियों के सामने कई परेशानियां खड़ी होंगी। - जगदीश सिंह, एआरएम, परिवहन निगम

नगर निगम मानकमऊ में बस अड्डे की भूमि दे चुका है। परिवहन निगम को वहीं से बस अड्डा संचालित करना चाहिए। महानगर में फिलहाल ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां पर बस अड्डे के लिए जगह दी जा सके। विभाग का भी फिर भी प्रयास है कि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। -ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed