फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Journals for testing the adulteration of eight food items

Saharanpur News: आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

Sun, 09 Mar 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Journals for testing the adulteration of eight food items
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के मद्देनजर फैक्टरियों व मिठाई की दुकानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने अभियान चलाकर अलग-अलग दुकानों से आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय पवन कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने तल्हेड़ी बुजुर्ग में खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण कर वहां से खोया का नमूना लिया। खराब होने के संदेह पर 120 किलोग्राम खोया नष्ट कराया है। बेगमपुरा गांव में दिनेश के प्रतिष्ठान से घी, टपरी में अमन स्वीट्स कॉर्नर से गुलाब जामुन का नमूना भरा गया। सरसावा बाजार में बीकानेर स्वीट्स से खोया, सफेद रसगुल्ला और यमुना स्वीट्स से खोया व कलाकंद का नमूना लिया गया। मंडी समिति रोड पीरवाली गली में शहनवाज के प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed