फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Joking with friends while bathing proved costly, young man drowned in Yamuna

Saharanpur News: नहाते समय दोस्तों से मजाक करना पड़ा भारी, यमुना में डूबा युवक

Wed, 27 Nov 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Joking with friends while bathing proved costly, young man drowned in Yamuna
मिर्जापुर (सहारनपुर)। हथनीकुंड बैराज खारा परियोजना के पास यमुना नदी में दोस्तों संग नहा रहे युवक की एक मजाक उसके जीवन पर भारी पड़ गई। नहाते वक्त युवक ने अपने साथियों से मजाक में कहा कि वह डूब रहा है तो वे उसे बाहर निकाल लाए, जिस पर वह दोस्तों पर हंसते हुए फिर से नहाने नदी में चला गया लेकिन जब वह सच में डूबने लगा और चिल्लाया तो दोस्तों ने समझा कि वह इस बार भी मजाक कर रहा है। युवक के डूबने पर उसे काफी तलाश किया गया लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है। हरियाणा अंबाला के धनौरा निवासी मोहित (18) पुत्र चुन्नीलाल अपने कालेज के आठ अन्य दोस्तों नवदीप पुत्र भूपेंद्र, सूर्य पुत्र मुकेश, वासु पुत्र जसवीर, ऋषभ पुत्र जतिंदर निवासीगण मुलाना, रवि पुत्र करमचंद निवासी कुरुक्षेत्र, दिलबर पुत्र खुदाबख्श निवासी जगाधरी, केशव भारद्वाज पुत्र प्रमोद कुमार शाहा अंबाला, रहमान पुत्र खलील निवासी थाना छप्पर यमुनानगर के साथ खारा परियोजना से ऊपर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन

दर्शन करने के बाद सभी दोस्त यमुना में नहाने के लिए उतर गए। छात्रों ने बताया कि सभी दोस्त नहा कर बाहर आ गए थे लेकिन मोहित नहा रहा था। अचानक उसने शोर मचाना शुरू किया कि वह डूब रहा है। सभी दोस्त उसको बचाने के लिए दौड़े और जब उसको पानी से बाहर लाए तो वह बोलने लगा कि वह तो मजाक कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इसके बाद मोहित फिर से यमुना के पानी में नहाने उतर गया। इस बार जब उसने शोर मचाया तो दोस्तों ने सोचा कि वह फिर से मजाक कर रहा है। जब तक वह कुछ समझ पाते मोहित सच में पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसको बहुत खोजा परंतु वह गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी बीनू सिंह एवं चौकी इंचार्ज बादशाही बाग बिजेंद्र रावल पहुंचे। देर शाम तक मोहित नहीं मिल सका था। पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed