फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Job in private company, Income Tax department sent notice of Rs 4.12 crore

Saharanpur News: निजी कंपनी में नौकरी, आयकर विभाग ने भेजा 4.12 करोड़ का नोटिस

Thu, 06 Jun 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Job in private company, Income Tax department sent notice of Rs 4.12 crore
सहारनपुर। चिलकाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के पास आयकर विभाग से 4.12 करोड़ रुपये से अधिक का नोटिस आया है। युवती को पता चला तो वह आयकर विभाग पहुंची और एसएसपी को शिकायत कर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

दरअसल, सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाली निवासी आयुषी जैन पुत्री संजय जैन गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करती है। उनका कहना है कि पढ़ाई खत्म करने के बाद अलग-अलग कंपनियों में नौकरी की है। हाल ही में उसके पास एक नोटिस आयकर विभाग से आया था। जिसमें कहा गया कि उसने चार करोड़ 12 लाख 77 हजार 491 रुपये का व्यापार किया है। नोटिस देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। विभाग ने जीएसटी चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसके बाद आयुषी ने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस का जवाब दिया और बताया कि उसने कभी कोई व्यापार किया ही नहीं है। वह सहारनपुर के आयकर कार्यालय में पहुंची। उसे पता चला कि दिल्ली में उसके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके बीआर ट्रेडर्स के नाम से कंपनी बनाई गई है, जो विदेशों तक अपना व्यापार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुषी ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को एक प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद थाना सदर बाजार में आयुषी की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed