फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jewelry worth 75 thousand stolen from jewelers shop

ज्वैलर्स की दुकान से 75 हजार के जेवरों की चोरी

Fri, 31 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 75 thousand stolen from jewelers shop
नानौता में चोरी का शिकार सर्राफ - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण दौर में शातिर महिला और पुरूष की जोड़ी ने मास्क लगाकर अपनी पहचान को छुपाते हुए नगर के एक ज्वैलर्स को दिनदहाडे़ 75 हजार की चपत लगा दी। शादी के लिए जेवर खरीदने के बहाने से आए आरोपी 15 ग्राम के जेवर लेकर चंपत हो गए। चोरी का अहसास होने पर सर्राफ ने दुकानदारों के साथ चोर जोड़ी की तलाश भी की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। हालांकि दोनों की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

घटना नगर के मुख्य बाजार स्थित गुरूद्वारा चौक के निकट भीड़भाड़ वाली जगह की है। यहां पर आरजी ज्वैलर्स नाम से आनंद रामगोपाल वर्मा ज्वैलरी की दुकान करते हैं। पीड़ित सर्राफ के अनुसार सुबह करीब 11 बजे एक महिला व पुरूष उसकी दुकान पर पहुंचे। पुरुष ने जहां मुंह पर बडे़ वाला मास्क लगा रखा था, वहीं महिला ने अपना पूरा चेहरा चुनरी से ढका हुआ था। उन्होंने शादी के लिए विभिन्न तरह के जेवर दिखाने को कहा। इस पर सर्राफ ने कानों के कुंडल, बालियां, मंगलसूत्र, गले की चैन, अंगूठी, हाथों के कंगन दिखाए। करीब 20 मिनट तक दुकान में रही उक्त जोड़ी ने सर्राफ को यह कहते हुए सामान लेने से मना कर दिया कि उन्हें कोई भी चीज पसंद नहीं आई है। इसके बाद दोनों दुकान से निकल कर लगभग दौड़ते हुए बाजार से निकल लिए।
विज्ञापन

उनके इस व्यवहार पर सर्राफ को कुछ शक हुआ तो उसने दिखाया गए जेवरों का स्टॉक से मिलान किया। उसमें से पांच ग्राम का सोने का मंगलसूत्र व साढे चार-चार ग्राम की एक जैंटस अंगूठी व पंजाबी कानों की बाली गायब मिली। इसके बाद सर्राफ द्वारा शोर मचाते हुए अपने पड़ोसी दुकानदारों के साथ महिला पुरुष की तलाश भी की गई। लेकिन तब तक उक्त जोड़ी बाइक पर बैठ कर फरार हो चुकी थी। इसके बाद बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो पता चला कि उक्त महिला पुरुष ने अपनी बाइक करीब पांच सौ मीटर दूर खड़ी की थी। उधर कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार राणा ने बताया कि ऐसी कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नानौता में सीसी टीवी में कैद हुए चोरी के आरोपी महिला पुरुष

नानौता में सीसी टीवी में कैद हुए चोरी के आरोपी महिला पुरुष- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed