फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jewellery worth lakhs stolen after breaking the locks of teacher's closed house

Saharanpur News: शिक्षक के बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

Tue, 14 Jan 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen after breaking the locks of teacher's closed house
नानौता। परिवार सहित शीतकालीन छुट्टियां मनाने पैतृक गांव गए सहायक अध्यापक के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 2200 रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित सहायक अध्यापक ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नानौता के देवबंद रोड स्थित कालोनी निवासी कर्मवीर सिंह पुत्र मदन सिंह क्षेत्र के गांव जंधेड़ी स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। शिक्षक कर्मवीर सिंह सर्दियों की छुट्टियों के चलते मकान में ताला लगाकर परिवार सहित अपने पैतृक गांव दुर्गनपुर जिला मुजफ्फरनगर गए थे। पीड़ित शिक्षक रविवार को पड़ोसियों द्वारा सूचना पर अपने घर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

पीड़ित शिक्षक ने बताया कि उनके मकान के बराबर में खाली पड़े प्लॉट से चोरों ने सीढ़ी लगाते हुए छत के रास्ते घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी सोने की चार अंगूठियों, मंगलसूत्र, एक जोड़ी पाजेब सहित घर में रखी 2200 रुपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना का मौका मुआयना कर आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed