फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jewelery stolen including cash worth two lakhs by breaking locks

ताले तोड़ दो लाख की नकदी सहित जेवर चोरी

Sat, 12 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jewelery stolen including cash worth two lakhs by breaking locks
गांव कम्हेड़ा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। घर में घुसे चोरों ने अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कम्हेड़ा निवासी विकास पुत्र सहेंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की रात तीन बजे उसके पिता सहेंद्र व ताऊ प्रीतम सिंह गन्ना तुलवाने मिल में गए हुए थे। उनका परिवार मकान की ऊपरी वाली मंजिल के कमरों में सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने मकान के प्रथम तल के कमरों से 10 बैनामे, एक लाख 70 की नकदी तथा ताऊ के कमरे में रखे बक्से से 30 हजार की नकदी व एक जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ली। सुबह करीब पांच बजे जब उसके पिता व ताऊ घर पहुंचे तो अलमारी व बक्से खुले पड़े थे। उन्होंने परिवार के लोगों को जगाया तो घटना की जानकारी मिली। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed