फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Javed won the three thousand meter race

तीन हजार मीटर दौड़ जावेद ने जीती

Wed, 01 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Javed won the three thousand meter race
रामपुर मनिहारान में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते थाना प्रभारी। - फोटो : SAHARANPUR
रामपुरी मनिहारान (सहारनपुर)। नई नगली माजरी गांव में जमीयत यूथ क्लब के तत्वावधान में तहसील स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 35 युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित तीन हजार मीटर की दौड़ में जावेद, 1600 मीटर दौड़ में शोएब और 400 मीटर दौड़ में मुजम्मिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमेश रोरिया व जमीयत उलेमा ए हिंद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना शमशीर कासमी ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहाकि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों की प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें आगे बढ़े का साहस मिलता है। जमीयत उलेमा ए हिंद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना शमशीर कासमी ने कहा जमीयत यूथ क्लब का मकसद युवाओं को नशा, जुआ, सट्टा और मोबाइल का गलत इस्तेमाल आदि बुराइयों से अलग करना है, क्योंकि यह सभी बेहतर भविष्य की राह में रुकावट है। इस मौके पर कारी शौकीन, कारी सालिक, कारी तनवीर, तारीफ प्रधान, मेहरबान, इसरार चौधरी, शहजाद, हकीम हाजीक, वाजअमन, सरताज, चौधरी रियाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed