फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jatowala robbery revealed, three miscreants arrested

जाटोवाला डकैती का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jatowala robbery revealed, three miscreants arrested
बेहट। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जाटोवाला में स्टोन क्रशर मालिक के यहां हुई डकैती का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 25 हजार की नकदी सहित अवैध असलाह बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बेहट सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर हथनीकुंड बैराज के पास जीजू के स्टोन क्रशर पर बनी कोठी से मुठभेड़ के बाद कुलदीप पुत्र विक्रम सिंह निवासी गांव कलाहटी थाना फतेहपुर, सुंदरलाल पुत्र राम सिंह निवासी गांव इंद्रपुर तालड़ा और योगेश उर्फ सैंटी पुत्र मोतीराम निवासी गांव जाटोवाला थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास दो तमंचे, चार कारतूस व एक खोखा और 25 हजार की नकदी मिली। पूछताछ में उन्होंने जाटोवाला में स्टोन क्रशर मालिक रामकुमार गुप्ता व उनके किराएदार के यहां डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बरामद नहीं हुए जेवरात
गत 19 जून की रात 10 से ज्यादा बदमाशों ने जाटोवाला गांव में रामकुमार गुप्ता और उनके किराएदार दिलदार मिर्जा के परिवारों को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 25 तोले सोना, 75 हजार रुपये का नकदी और 6.50 लाख की नकदी से भरा बैग लूटा था, हालांकि 6.50 लाख रुपये वाला बैग भागते समय बदमाशों से छूटकर गिर गया था। पुलिस ने लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी, जबकि एसएसपी के समक्ष भी पीड़ितों ने इस बात को उठाया था। अब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सिर्फ 25 हजार रुपये बरामद किए, जबकि 25 तोला सोने के जेवरात बरामद नहीं हो सके हैं। जबकि जेवरात ही करीब साढ़े 12 लाख के गए थे। इस पर पीड़ित रामकुमार गुप्ता का कहना है कि पुलिस शुरू से ही गलत दिशा में काम कर रही थी। सही खुलासा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed