{"_id":"637520fb6a09ca493400d9e2","slug":"jammu-katra-transport-corporation-may-stop-ac-bus-service-saharanpur-news-mrt6139172125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कटरा एसी बस सेवा को बंद कर सकता है परिवहन निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कटरा एसी बस सेवा को बंद कर सकता है परिवहन निगम
विज्ञापन
सहारनपुर। हरिद्वार से जम्मू कटरा के लिए शुरू की गई एसी बस का संचालन परिवहन निगम बंद कर सकता है। जिस मकसद से बस को शुरू किया गया था, उस हिसाब से रोडवेज को सवारी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में परिवहन निगम को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
गत सितंबर में शारदीय नवरात्र के दौरान सहारनपुर डिपो ने हरिद्वार से जम्मू कटरा के लिए एसी बस सेवा को शुरू किया। जिससे मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। रोडवेज को उम्मीद थी कि इस बस में हरिद्वार, सहारनपुर से जम्मू कटरा के लिए अच्छी सवारी मिलेगी, जबकि इसका उलट हो रहा है। आलम यह है कि एसी बस को पर्याप्त सवारी नहीं मिल रही है। परिवहन निगम ने जब बस का लोड फैक्टर निकाला तो पता चला कि 50 फीसदी भी नहीं आ रहा है।
ऐसे में क्षेत्रीय प्रबंधक ने खासी नाराजगी जताई और अपने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि जब बचत ही नहीं हो रही है तो बस का संचालन करने से कोई फायदा नहीं है। इससे साफ है कि रोडवेज विभाग अगले महीने हरिद्वार-जम्मू कटरा एसी बस का संचालन बंद कर सकता है। नवंबर में संचालन इसलिए जारी रहेगा, क्योंकि परिवहन निगम ने बस का टैक्स जमा किया हुआ है।
विज्ञापन
हरिद्वार-जम्मू कटरा एसी बस में पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे है। इससे परिवहन निगम को नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिस बस का लोड फैक्टर अच्छा नहीं होता, उसे बंद करने में ही फायदा रहता है। -अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम