{"_id":"691237a7185fe6f676050f2d","slug":"jammu-and-kashmir-police-reached-saharanpur-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-162666-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सहारनपुर पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सहारनपुर पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस
Tue, 11 Nov 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
अंबाला रोड स्थित फेमस अस्पताल पर डॉ. अदिल के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : chineni news
सहारनपुर। डॉक्टर आदिल के आतंकी कनेक्शन के मामले में सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस जिले में पहुंची। टीम ने डॉक्टर के मानकमऊ स्थित मकान को खंगाला। वहीं, कुतुबशेर थाना पुलिस ने फेमस मेडिकेयर हॉस्पिटल पहुंचकर से डॉक्टर से जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ की। जांच में आया कि डॉक्टर आदिल अक्सर अपने भाई के खाते में भी तनख्वाह लेता था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के चलते अनंतनागल निवासी डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। डॉक्टर पर आरोप था कि उसने श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाए थे। वह वांछित चल रहा था। पूछताछ के बाद डॉ. आदिल की निशानदेही पर जम्मू-कश्मीर फरीदाबाद में भी छापा मारा।
पुलिस के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ में पहुंची। डॉ. अदील मानकमऊ में एक निजी स्कूल के पास किराए के मकान में रहता था। करीब तीन साल सहारनपुर में रहा। वी-ब्रॉस और फेमस मेडिकेयर हॉस्पिटल में नौकरी की। फेमस मेडिकेयर हॉस्पिटल में थाना कुतुबशेर पुलिस ने डॉ. आदिल की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर के पुराना रिकॉर्ड खंगाला।
विज्ञापन
पुलिस प्राइवेट कार से पहुंची थी। पता चला कि डॉ. आदिल अहमद ने अंबाला रोड स्थित एक्सिस बैंक में खुलवाया था। उसमें ही हॉस्पिटल की तरफ से मिलने वाली तनख्वाह जाती थी। उसकी तनख्वाह पांच लाख रुपये थी। कई बार उसके भाई के खाते में भी तनख्वाह भेजी गई। इनके अलावा एक अन्य डॉक्टर ने भी फिलहाल अस्पताल आने से मना किया है।

अंबाला रोड स्थित फेमस अस्पताल पर डॉ. अदिल के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस- फोटो : chineni news