फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jammed the dead body on the road for the demand of registering the murder report

Saharanpur News: हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर शव सड़क पर रख लगाया जाम

Fri, 25 Aug 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jammed the dead body on the road for the demand of registering the murder report
बड़गांव के महाराणा प्रताप चौक पर ग्रामीणों द्वारा लगाया गया जाम। सवाद
महाराणा प्रताप चौक पर ग्रामीणों ने किया नानौता देवबंद रामपुर मार्ग बंद
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर रहे थे हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

बड़गांव। गांव मियानगी में गत दिवस करंट लगने हुई ग्रामीण की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार करते हुए उसे महाराणा प्रताप चौक पर रख कर नानौता देवबंद रामपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी ट्रैफिक और सीओ देवबंद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। देर शाम ग्रामीणों ने आश्वासन के बाद जाम खोल दिया।
बता दें कि बृहस्पतिवार को गांव मियानगी निवासी सिल्लू 40 पुत्र राजपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में बैंगन के खेत में लगी बाढ़ में छोड़े गए करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। मृतक की मां रोशनी ने साझीदार पर करंट देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम से गांव पहुंचे शव का अंतिम संस्कार से मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीण और परिजन शव को लेकर शाम छह बजे कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पहुंचे और शव रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। प्रदर्शनकारी आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना के बाद एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा और सीओ देवबंद जितेंद्र कुमार शर्मा ने भी मौके पर पहुंच ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। इस बीच भीम आर्मी के शौर्य आंबेडकर और संजय कुमार ने भी ग्रामीणों से बात की लेकिन देर शाम तक ग्रामीण शव को लेकर महाराणा प्रताप चौक पर डटे थे। मृतक सिल्लू की बहन सुधा सीओ देवबंद के सामने चिल्ला चिल्लाकर कह रही थी कि उसके भाई की हत्या हुई है। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed