फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jamiat will give Rs 5 lakh assistance to the families of the deceased

Saharanpur News: जमीयत मृतकों के परिजनों को देगी 5-5 लाख रुपये की सहायता

Thu, 28 Nov 2024 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jamiat will give Rs 5 lakh assistance to the families of the deceased
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने संभल हिंसा को अस्वीकार्य बताते हुए ऐलान किया कि इसमें मृतक हुए नौजवानों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। जबकि घायलों के इलाज के लिए भी जमीयत हाथ बढ़ाएगी।
विज्ञापन

मौलाना महमूद मदनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि संभल में पुलिस प्रशासन ने जो अमानवीय अपराध किया है, वह किसी भी तरह से स्वीकार्य योग्य नहीं है। हम इसके विरुद्ध हर स्तर पर लड़ेंगे और पीड़ितों एवं गिरफ्तार निर्दोषों को न्याय दिलाएंगे। इसके साथ ही संभल, अमरोहा और मुरादाबाद तीनों जिलों के पदाधिकारियों पर आधारित एक राहत समिति भी गठित की, जिसके संयोजक संभल जमीयत के अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद शाहिद को बनाया गया है।
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने बताया कि विचार विमर्श के बाद पीड़ितों को न्याय में मदद के लिए कानूनी समिति भी गठित की जाएगी। वहीं, जमीयत के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने बताया कि उन्होंने टीएमयू यूनिवर्सिटी के अस्पताल में घायलों के परिजनों से मुलाकात की। बताया गया कि अस्पताल में भर्ती घायलों के पैरों में बेड़ियां डाली गईं हैं। आरोप लगाया कि पुलिस विभाग घायलों पर बयान बदलने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed