फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jamaat kept true picture of Islam in front of the world

इस्लाम की सही तस्वीर दुनिया के सामने रखे जमात

Sat, 09 Dec 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jamaat kept true picture of Islam in front of the world
इज्तमा में शामिल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद के राज्जुपुर गांव में चल रहे तब्लीगी जमात के इजतमा के अंतिम दिन दूर दराज से आए लाखों लोगों ने इसमें शिरकत करते हुए अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमनो अमान, भाईचारा और आपसी सौहार्द के लिए दुआएं मांगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को राज्जुपुर गांव में चल रहा तीन दिवसीय तब्लीगी जमात का समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ। राजस्थान, दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरियाणा, बागपत, शामली, अंबाला आदि स्थानों से इजतमा में पहुंचे लाखों लोागों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठा रो-रोकर दुआएं मांगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर दिल्ली मरकज के मियाजी हशमत मेवाती ने कहा कि मुसलमान नमाज और रोजे की पाबंदी रखे तो उनके सामने आने वाली तमाम परेशानियां खुद-बा-खूद दूर हो जाएंगी। कहा कि अल्लाह ने हमें दुनिया में अपनी इबादत के लिए भेजा है इसलिए हमें चाहिए कि उसके घरों (मस्जिदों) को आबाद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मियाजी हशमत ने कहा कि तब्लीगी जमात का काम नबियों वाला है। इसलिए अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इस्लाम की दावत देने का काम करें और लोगों को मुल्क में अमन फैलाने का संदेश दें।

दिल्ली मरकज से आए मौलाना शमीम ने कहा कि मुसलमानों को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास करते हुए तब्लीगी जमात का काम करना चाहिए ताकि इस्लाम की सही तस्वीर पूरी दुुनिया के सामने रखी जा सके। अंत में मौलाना शमीम ने मुल्क की तरक्की, भाईचारा, आपसी सौहार्द के लिए दुआ कराई।


कार्यक्रम में जमातों का जोड़ भी कराया गया। इनके अलावा मौलाना नाजिम, मौलाना असदुल्लाह और मीरापुर से बसपा के पूर्व विधायक मौलाना जमील आदि ने भी विचार रखें। इस मौके पर जहीन अहमद, कारी इब्राहीम, अहसान, जाकिर, वसीम राज्जुपुरी, मौलाना जीशान कासमी, मुफ्ती रहमान, फिरोज अहमद, असलम कासमी आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed