फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jam at Dhaba Chowk, street rickshaw pullers do not move

Saharanpur News: ढाबा चौक पर जाम, नहीं हटते रेहड़ी-रिक्शा वाले

Wed, 13 Sep 2023 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jam at Dhaba Chowk, street rickshaw pullers do not move
समस्या के समाधान के लिए दुकानदारों की प्रशासन से गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। नगर के ढाबा चौक पर रेहड़ी और ई-रिक्शाओं की वजह से दिनभर जाम की स्थिति रहती है। दुकानदारों का आरोप है कि यदि इनको हटने के लिए कहा जाता है तो वह झगड़ा करने पर उतारु हो जाते हैं।

एमबीडी और ढाबा चौक नगर के अति व्यस्त चौक में से एक हैं। हर समय यहां भीड़ रहती है, लेकिन रेहड़ी और ई-रिक्शाओं की वजह से दिनभर जाम लगा रहता है। दुकानदार मो. आरिफ, रिजवान, अरविंद, समीर, आशू आदि का कहना है कि दुकानों के सामने रेहड़ी और ई-रिक्शा खड़ी होने से यहां जाम लगा रहता है। कई बार इन लोगों को मना भी किया गया। लेकिन यह झगड़ा करने पर उतारु हो जाते हैं। बाजार में आने वाले लोगों और दुकानदारों के लिए रेहड़ी और रिक्शा चालक परेशानी का सबब बने हुए हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed