फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jain society opposed the measurement of land

जमीन की पुन: पैमाईश का जैन समाज ने किया विरोध

Fri, 01 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jain society opposed the measurement of land
जैन समाज के लोगों से पुन: पैमाईश के संबंध में वार्ता करती एसडीएम - फोटो : SAHARANPUR
जमीन की पैमाइश का जैन समाज ने किया विरोध
विज्ञापन

सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। जिलाधिकारी के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी के अंतर्गत एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग व एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने जैन बाग की भूमि की पुन: पैमाईश कराई। जैन समाज के लोगों ने इसका विरोध किया और पैमाइश में शामिल नहीं हुए। टीम ने स्थायी बिंदु व सजरे के अनुसार ही पैमाईश की।
डीएम के आदेश पर पूर्व में एसडीएम संगीता राघव ने जैन समाज को पुन: पैमाइश का नोटिस तामील कराया था। एसडीएम ने टीम के साथ जैन बाग पहुंचकर जैन समाज से अपील की कि पैमाइश की टीम के साथ रहकर अपनी संतुष्टि कर लें। टीम एक स्थायी बिंदु व सजरे के अनुसार पैमाईश करेगी। जैन समाज के लोगों ने इसका विरोध किया और पैमाइश में सम्मलित नहीं हुए। जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री संजय जैन, उपप्रधान निपुण जैन, अभिषेक जैन, सचिन जैन, पंकज जैन, अनुराग जैन, ललित जैन, विजय जैन, अशोक जैन, अमित जैन, अंशुल जैन का कहना है कि संयुक्त गठित टीम ने जैन बाग की पैमाइश न कराकर रजबहे से पैमाईश शुरू की जिसका जैन समाज ने विरोध किया और मांग की कि पैमाइश सही तरीके से करायी जाये।
विज्ञापन

उधर एसडीएम संगीता राघव द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया कि जैन समाज को पुन: पैमाइश का नोटिस तामील कराया गया, परंतु जैन समाज के लोगों ने पैमाइश में सम्मिलित होने से मना कर दिया। उन्होंने डीएम द्वारा गठित टीम का पुन: पैमाईश में कोई सहयोग नहीं किया गया। पैमाइश की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed